HomeबीकानेरBikaner: भाजपा नेता की गाड़ी खड़ी थी घर के पास और कट...

Bikaner: भाजपा नेता की गाड़ी खड़ी थी घर के पास और कट गया टोल, बीकानेर में लगातार दूसरे दिन हुई एक जैसी घटना

Ads

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर में लगातार दूसरे दिन घर में खड़ी गाड़ी का टोल कट गया। 11 जुलाई शुक्रवार की रात को शर्मा कॉलोनी निवासी विजय तातेड की घर में खड़ी गाड़ी का टोल कट गया वहीं शनिवार रात को ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां घर के बाहर खड़ी गाड़ी का टोल कट गया है।con ..

http://Bikaner: शर्मा कॉलोनी के घर में खड़ी थी गाड़ी फिर भी कट गया टोल: पढ़ें खबर https://aapnihathai.com/2025/07/bikaner-32/

भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने बताया कि उनकी गाड़ी RJ07 CD 6336 शनिवार को गोगागेट के पास खड़ी थी लेकिन उनके पास टोल कटने का मैसेज आया और 70 रुपए काट लिए गए। मैसेज में डहर टोल प्लाजा दर्शाया गया था लेकिन उसे वक्त गाड़ी बीकानेर में ही मौजूद थी। देशभर में ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो यह एक गंभीर समस्या है जिसमें घर पर खड़ी गाड़ी का भी टोल टैक्स कट जाता है। आम आदमी को यह दिक्कत फ़ास्टैग के गलत इस्तेमाल या तकनीकी खराबी के कारण हो सकती है। अगर ऐसा आपके साथ भी होता है, तो आप तुरंत हेल्पलाइन नंबर033 पर कॉल करके या falsededuction@ihmcl.com पर ईमेल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

 

Ads

ताजा खबर