


आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के पांचू में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्कर को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है । जानकारी के अनुसार सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस ने भारत माला रोड पर तलाशी के दौरान 20 किलो डोडा पोस्त के साथ साईसर निवासी रामकिशोर बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पांचू पुलिस ने बीते 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। कल रात पुलिस ने मादक पदार्थ अफीम के साथ एक कार जब्त कर एक युवक को पकड़ा था।


