

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन वज्र के तहत बीछवाल पुलिस द्वारा कार्रवाई कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह की टीम ने कार्रवाई कर एक किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।युवक जोधपुर से पंजाब अफीम लेकर जाने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने युवक को इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।


