HomeबीकानेरBikaner: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जेल में 110 बंदियों...

Bikaner: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जेल में 110 बंदियों को कानूनी जानकारी देकर संवैधानिक अधिकारों से करवाया गया अवगत

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, शुक्रवार को केंद्रीय कारागार, बीकानेर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एडवोकेट मनोज सुरोलिया व एडवोकेट श्रीनाथ रंगा व एडवोकेट पुनीत बिस्सा ने जेल विजिट कर लगभग 110 बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों से अवगत और कानूनी जानकारी दी। सुरोलिया ने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अंतर्गत सप्ताह में पांच दिन प्रतिवादी अभियोजनों जेल लीगल एड क्लिनिक में बंदियों को उनके मामलों की जानकारी देते हैं। जेल में मौजूद लीगल वॉलेंटियर्स के माध्यम से बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है, जिससे वे न्याय की प्राप्ति हेतु बेहतर रूप से सक्षम हो सकें।



ताजा खबर