HomeबीकानेरBikaner: प्रो.अशोक आचार्य स्मृति संस्थान द्वारा प्रो.अशोक आचार्य की पुण्यतिथि को लेकर...

Bikaner: प्रो.अशोक आचार्य स्मृति संस्थान द्वारा प्रो.अशोक आचार्य की पुण्यतिथि को लेकर बैठक हुई आयोजित

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, आज प्रो.अशोक आचार्य स्मृति संस्थान द्वारा प्रो.अशोक आचार्य की पुण्यतिथि को लेकर चर्चा की गई। चर्चा में बोलते हुए यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद ने कहा की प्रो.अशोक आचार्य सदैव शिक्षित समाज विकसित समाज की सोच पर कार्य करते थे।इसी क्रम में बोलते हुए एडवोकेट शंकर लाल हर्ष ने कहा की वो सदेव क़ानून सर्वोपरि की धारणा को मानते थे और अन्य लोगो को भी प्रेरित करते रहते थे ।
इसी क्रम में रामपुरिया विधि महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि प्रो.अशोक आचार्य सामाजिक चेतना पर सदैव सक्रिय रहते व महिला सशक्तिकरण पर खूब कार्य करते थे उनका मानना था की एक शिक्षित महिला कई परिवारों में ज्ञान का प्रकाश फैलाती है ।इसी क्रम में बोलते हुए कामरेड अविनाश व्यास ने कहा कि प्रो अशोक आचार्य की सोच ग़रीब एव मजदूर वर्ग के लिए काफ़ी सकारात्मक एव भावनात्मक रही

संस्था के सदस्य बिट्ठल बिस्सा ने बताया की आगामी दिनों 27 जुलाई को प्रो अशोक आचार्य की पुण्यतिथि पर शिक्षा,पर्यावरण, एव सामाजिक उत्थान आदि कई तरह के कार्यक्रम विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए जाएंगे। इसी क्रम में संस्था महासचिव संजय आचार्य ने बताया कि 27 जुलाई के बाद आगामी 30 जुलाई को प्रो अशोक आचार्य की स्मृति में धरणीधर रंगमंच में एक संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसका विषय गांधी जीवन दर्शन संविधान के परिपेक्ष्य में होगा इस कार्यक्रम में राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर के साथ बीकानेर के सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद राजनैतिक क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्तिथ रहेंगे

चर्चा में अविनाश व्यास, आशीष रंगा, एडवोकेट सुनील आचार्य,शिक्षाविद पंकज आचार्य,सुमित बोहरा, राधा किशन किराडू, किशन सेवग ,अनिल राठौड़, उमाशंकर, नवरत्न शर्मा, एडवोकेट अनिल आचार्य आदि ने भी अपने विचार रखे



ताजा खबर