

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र के बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्पीच फॉर औद्योगिक क्षेत्र में एसएस फूड्स फैक्ट्री के हाइड्रोलिक गेट में फसने से 5 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची खेलते खेलते हाइड्रोलिक गेट के पास पहुंच गई जहां हादसे में बच्ची की मौत हो गई। 5 वर्ष की बच्ची बिहार से बीकानेर आए फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक की बेटी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
हादसे में 5 साल की बच्ची की हुई मौत, खेलते-खेलते बच्ची चली गई थी मुख्य गेट के पास, बिहार से मजदूरी करने राजस्थान आया था बेटी का पिता, एसएस फूड्स फैक्ट्री में हुआ हादसा, सूचना के बाद CI गोविंद चारण पहुंचे मौके पर


