HomeबीकानेरBikaner: एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने इस जगह चलाया सघन सर्च...

Bikaner: एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने इस जगह चलाया सघन सर्च अभियान, संदिग्ध गाड़ियों की भी ली तलाशी

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर में बीकानेर पुलिस द्वारा सघन सर्च और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के मुख्य पोश इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ सर्च और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर‌ आने जाने वाली सभी संदिग्ध गाड़ियो को रोककर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस सर्च ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक खुद लीड कर रहे हैं। ‌ सर्च अभियान के तहत ढाबों, होटल सहित सार्वजनिक स्थानों पर भी जांच एवं तलाशी ली जा रही है। बीकानेर शहर के कई थाना अधिकारी भी इस सर्च अभियान से जुड़े हैं। आपको बता दें पुलिस लगातार शहर के संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है।



ताजा खबर