

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के जसरासर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। जानकारी के अनुसार बीकानेर के जसरासर में दर्दनाक हादसे मे 12 वर्षीय बच्ची मंजू की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात तेज रफ्तार बाइक सवार ने मासूम बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई।


