HomeबीकानेरBikaner: हरियाली दूज के अवसर पर रामदेव बाबा का हुआ विशेष श्रृंगार

Bikaner: हरियाली दूज के अवसर पर रामदेव बाबा का हुआ विशेष श्रृंगार

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, धर्मनगरी बीकानेर में पवित्र सावन मास के दौरान धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। कल नत्थानियो की सराय स्थिति रामदेव मंदिर में हरियाली दूज के अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। पुजारी रविंद्र जोशी ने बताया कि सावन मास में हर साल हरियाली दूज के अवसर पर बाबा का हरि सब्जियों,फलो एवं विभिन्न पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया जाता है। इस दौरान मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। पुजारी मनीष जोशी ने बताया की हरियाली दूज पर बाबा के विशेष श्रृंगार की शुरुआत स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल जी जोशी द्वारा की गई, उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विशेष श्रृंगार के साथ विशेष आरती व जागरण का भी आयोजन किया गया।



ताजा खबर