Bikaner: बीकानेर पश्चिम के 4 विद्यालय भवनों के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए 43 लाख स्वीकृत - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
HomeबीकानेरBikaner: बीकानेर पश्चिम के 4 विद्यालय भवनों के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए...

Bikaner: बीकानेर पश्चिम के 4 विद्यालय भवनों के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए 43 लाख स्वीकृत

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,राज्य सरकार द्वारा 1 हजार 936 सरकारी विद्यालयों के भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए 169 करोड़ 52 लाख 94 हजार रुपए का बजट जारी किया गया है।

- Advertisement -Ads

इसमें बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास की अभिशंसा पर विभिन्न स्कूलों के लिए राशि जारी की गई है। विधायक श्री व्यास ने बताया कि बजट घोषणा 2025-26 के तहत जारी अधिसूचना में बीकानेर पश्चिम क्षेत्र के 4 विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों के लिए कुल 43 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भीनासर स्थित बांठिया राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर स्थित रावतमल बोथरा राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, नत्थूसर बास स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा नथूसर गेट स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मरम्मत एवं निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर