HomeबीकानेरBikaner: छः जुलाई को आयोजित होगा अणुव्रत समिति, नोखा का शपथ ग्रहण...

Bikaner: छः जुलाई को आयोजित होगा अणुव्रत समिति, नोखा का शपथ ग्रहण समारोह

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, अणुव्रत समिति, नोखा के वर्ष 2025-27 हेतु नव-नियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शासन गौरव साध्वी राजीमती जी के पावन सानिध्य में स्थानीय तेरापंथ भवन में प्रातः 9.30 बजे से आयोजित किया जावेगा। यह जानकारी देते हुए नव-नियुक्त अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने बताया कि शासन गौरव साध्वी राजीमती जी की अनुमोदना पश्चात् कार्यकारिणी का गठन किया जाकर आगामी दो वर्ष के लिए अणुव्रत आंदोलन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने की शपथ साध्वीश्री के आशीर्वाद के साथ दिलाई जावेगी। कार्यकारिणी में श्री इन्द्रचन्द बैद, श्री ईश्वर चन्द दुग्गड, संरक्षक, श्री इन्द्रचन्द मोदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री राजेन्द्रसिंह राठौड़, श्री हंसराज भूरा, उपाध्यक्ष, श्री गजेन्द्र पारख, मंत्री श्री रूपचन्द बैद, श्रीमति सुनीता खीचड़, सहमंत्री, श्री हरीकिशन शर्मा, कोषाध्यक्ष, श्री अनिल जैन, संगठन मंत्री, सुश्री भावना मरोठी, जीवन विज्ञान प्रभारी, श्री कैलास गोयल, सह जीवन विज्ञान प्रभारी, श्री राजेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारिणी अणुव्रत जीवन विज्ञान, पर्यावरण व नशामुक्ति के क्षेत्र में वृहद् कार्य योजना के साथ नवीन उर्जा से कार्य करेगी।



ताजा खबर