
आपणी हथाई Bikaner न्यूज, मानसून के दौरान बीकानेर सहित प्रदेश में जर्जर भवनों के धराशायी होने के मामले बढ गए हैं। बीकानेर में बीते दिनों एमएम स्कूल की दीवार गिर गई थी इसके अलावा नरसिंह भवन के पास एक बंद जर्जर मकान धराशायी था और आज फिर एक जर्जर मकान धराशायी हो गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में लक्ष्मीनाथ घाटी के पास लंबे समय से बंद एक जर्जर मकान अचानक ढह गया। गनीमत यह रही जिस वक्त यहां हादसा हुआ उस वक्त आसपास कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।घटना की सूचना मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची।


