
आपणी हथाई Bikaner न्यूज,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजीव गांधी स्टडी सर्किल के कार्यक्रम में भाग लेने पर भाजपा नेता वेदव्यास और भगवान सिंह मेड़तिया ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक माफियाओं से कांग्रेसी नेताओं की सांठ-गांठ थी, पूर्व में राजीव गांधी स्टडी सर्किल के कॉर्डिनेटर डॉक्टर बन्ने सिंह से रीट पेपर लीक में ईडी ने 15 घंटे पूछताछ करि थी। डीपी जारौली को कांग्रेस सरकार में ही रेट पेपर लीक प्रकरण में कांग्रेस सरकार ने बर्खास्त किया था। सुभाष यादव, बीएस बेरवा, जारौली और पाराशर यह सभी राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हुए थे और पदाधिकारी थे। रीट पेपर लीक प्रकरण में राजीव गांधी स्टडी सर्किल की भूमिका पाई गई थी। जिसके परिणाम स्वरूप ईडी ने छापा भी मारा था। और उनकी संलिप्तता रीट पेपर लीक प्रकरण में पाई गई थी। भाजपा नेता वेद व्यास और भगवान सिंह मेड़तिया ने पूर्व मुख्यमंत्री के राजीव गांधी स्टडी सर्किल कार्यक्रम में शामिल होने को युवाओं के साथ छलावा बताया।


