HomeबीकानेरBikaner: नोखा के योगगुरू चम्पालाल हरिओम का सुयश, जीता गोल्ड मेडल

Bikaner: नोखा के योगगुरू चम्पालाल हरिओम का सुयश, जीता गोल्ड मेडल

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,6ठी जिला स्तरीय योगासन चैम्पीयनशिप 2025 बीकानेर में बाबा रामदेव भवन में आयोजित की गई, जिसमें जिले से विभिन्न आयुवर्ग के प्रतिभागीयो ने भाग लिया। पतंजलि योग समिति, नोखा के अध्यक्ष रमेशकुमार व्यास ने बताया कि नोखा से योगगुरू चम्पालाल हरिओम ने 45-55 आयुवर्ग में भाग लिया जिसमें गोल्ड मैडल जीत कर जिले में नोखा तहसील का नाम रोशन किया। गोल्ड मैडल जीतने पर चाचा नेहरू पार्क योग क्लास के सभी योग साधको ने योग साधक श्रीनिवास झंवर, रमेशकुमार व्यास, हरिकृष्ण शर्मा, गोपीकिशन भट्टङ, लालचन्द छौंपा के नेतृत्व में योगगुरू का सम्मान कर होशला अफजाई की। इस अवसर पर योग साधिका सुमन संचेती, किरणदेवी, सुमन राठी, सरोज करनाणी, सरोज बजाज, ने भी महिला वर्ग की तरफ से हार्दिक शुभकामनाए दी। श्री व्यास ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता नोखा ब्लॉक स्तर पर भी भविष्य में आयोजित की जाकर प्रतिभाओं का चयन किया जाकर प्रोत्साहित किया जावेगा ।



ताजा खबर