Homeक्राइमBikaner : फिल्मी स्टाइल सा नज़ारा, नहर में कूदा आरोपी, पुलिसकर्मी भी...

Bikaner : फिल्मी स्टाइल सा नज़ारा, नहर में कूदा आरोपी, पुलिसकर्मी भी पीछे कूदा, आरोपी गिरफ्त में

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में सरसों के कट्टों की चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम जैसे ही आरोपी तक पहुंची, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अनुपगढ़ शाखा नहर में कूद गया। आरोपी को भागता देख पुलिसकर्मी भी जान जोखिम में डालते हुए नहर में उतर गए और काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया।

खाजूवाला थाना पुलिस के अनुसार बजरंग ट्रेडिंग कंपनी से सरसों के कट्टे चोरी होने के मामले में अमित विश्नोई, मंगल सिंह और गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें से दो आरोपियों अमित और मंगल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी गजेंद्र सिंह लंबे समय से फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी तो आरोपी मौके से भागने लगा और नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने पीछा करते हुए आखिरकार उसे पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया गया है।

 



ताजा खबर