HomeबीकानेरBikaner: रूस यूक्रेन युद्ध में बीकानेर निवासी युवक की हुई मौत

Bikaner: रूस यूक्रेन युद्ध में बीकानेर निवासी युवक की हुई मौत

आपणी हथाई न्यूज,  बीकानेर के अरजनसर के निवासी युवक की रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बीकानेर के अरजनसर निवासी अजय गोदारा की रूस यूक्रेन युद्ध में मौत हो गई है।अजय बीते साल 28 नवम्बर 2024 को वीजा लेकर रूस गया था। वहां उसे सेना का कुकिंग इंचार्ज बनाने की बात कहकर उसे युद्ध क्षेत्र में भेजा लेकिन उन्हें बिना ट्रेनिंग देकर युद्ध लड़ने के लिए भेज दिया गया।

दस दिसम्बर को रूस से गोदारा के परिजनों को फोन आया था कि अजय की मौत हो गई है और शव जल्दी ही भारत भेजा जा रहा है। गोदारा की पार्थिव देह आज सुबह दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा, जिसके बाद शव को लेकर परिजन बीकानेर पहुंचे  हैं। अजय के साथ ही उत्तराखंड के भी एक युवक का शव भारत लाया गया है।



ताजा खबर