


Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती में एक महिला ने दो आरोपियों पर जानलेवा हमला और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने जैसे गंभीर आरोप लगाए है।
जानकारी के अनुसार संध्या पुत्री लोकेश तंवर ने भुवनेश और बंटी खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि एक दिसम्बर की रात अपने पिता के घर पर ठीस दौरान आरोपियों ने खिड़की से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने घर के गेट को बाहर से बन्द कर दिया,जिससे वह बाहर नही निकल पाई। इस घटना के बाद परिजनों ने किसी तरह घर का गेट खोला और आग पर काबू पाया।
इस मामलें को लेकर पुलिस ने आगजनी और जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब हमले के कारणों ,हमलावरों की भूमिका और आग लगाने की पूरी परिस्थितियों को लेकर जांच-पड़ताल कर रही हैं। अब तक किसी की भी इस मामलें में गिरफ्तारी नही हुई हैं


