एसीबी के शिकंजे में आया आज फिर एक घूसखोर, एडीएसपी पूनिया के निर्देशन में हुई कार्रवाई - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीएसीबी के शिकंजे में आया आज फिर एक घूसखोर, एडीएसपी पूनिया के...

एसीबी के शिकंजे में आया आज फिर एक घूसखोर, एडीएसपी पूनिया के निर्देशन में हुई कार्रवाई

- Advertisement -Ads

बीकानेर के लूणकरणसर विद्युत विभाग के कार्मिक मुबारक अली को आज एसीबी ने रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घूसखोर मुबारक अली परिवादी से कृषि कनेक्शन हेतु ट्रांसफार्मर का डी ओ जारी करने की एवज में 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

- Advertisement -Ads

बताया जा रहा है कि घूसखोर कार्मिक परिवादी से पहले 10 हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था साथ ही 5 किलो घी भी रिश्वत के रूप में लिया था। बाद में फिर परिवादी से उसने 1 हजार रुपए रिश्वत की मांग की और आज रिश्वत लेते हुए एसीबी ने घूसखोर को गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एडीएसपी रजनीश पूनिया के निर्देशन में एसीबी के आनन्द मिश्रा एंड टीम ने की कार्रवाई।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर