

आपणी हथाई न्यूज, शहर के करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रोड नंबर दो पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:05 बजे सूचना मिली कि एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
मृतका की पहचान सावित्री देवी (70 वर्ष) पत्नी भूराराम निवासी पाबूबारी, बीकानेर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम सक्रिय हुई। संस्था के सोएब भाई तथा राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।
घटना स्थल पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस के लेखराम, संजय एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की निगरानी में मृतका के शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इस दौरान ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब अली लोदा तथा राजकुमार खड़गावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।


