Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : पलाना-बीकानेर हाईवे पर भीषण हादसा: बस और ट्रोले की...

Bikaner Accident : पलाना-बीकानेर हाईवे पर भीषण हादसा: बस और ट्रोले की जोरदार टक्कर में 12 घायल, चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उसकी बहन भी चपेट में

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर की ओर पलाना से आते समय भादू पेट्रोल पंप के समीप बीती देर रात एक खौफनाक सड़क हादसा हो गया। जोधपुर से रवाना होकर बीकानेर के रास्ते संगरिया की तरफ जा रही एक यात्री बस की एक ट्रोले से भयानक टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बस में सवार लगभग 11 से 12 यात्री घायल हो गए।

इस भीषण दुर्घटना में बस के ड्राइवर को सबसे ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत जयपुर रेफर कर दिया है। वहीं, हादसे का शिकार हुए अन्य सभी यात्रियों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल (PBM) के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि इस बस में बीकानेर की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मोनिका राजपुरोहित और उनकी बहन भी सफर कर रही थीं, जो इस हादसे में घायल हो गई हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय समाज सेवी संस्थाएं भी तुरंत हरकत में आ गईं। ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य बिना समय गंवाए घटनास्थल पर जा पहुंचे। हाजी जाकिर, राजकुमार शोएब भाई और राजकुमार खड़गावत ने अपनी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस टीम और 108 एंबुलेंस कर्मियों के आपसी सहयोग से सभी घायलों को बिना देरी किए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

 



ताजा खबर