Homeक्राइमBikaner : ईओ-आरओ परीक्षा में नकल करने का आरोपी गिरफ्तार, SOG ने...

Bikaner : ईओ-आरओ परीक्षा में नकल करने का आरोपी गिरफ्तार, SOG ने रखा था दस हजार का इनाम

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, स्वायत्त शासन विभाग की अधिशासी अधिकारी, राजस्व अधिकारी (ईओ-आरओ) भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करने का एक और आरोपी गुरुवार को एसओजी के हत्थे चढ़ा है। इस मामले का खुलासा होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसओजी ने 10 हजार रुपए का इनाम रखा था। आरोपी ने तुलसाराम कालेर-पौरव कालेर गैंग की मदद से ब्लूटूथ के जरिए परीक्षा में नकल की थी। इस मामले का खुलासा होने के बाद यह परीक्षा निरस्त हो गई थी।

बीकानेर के खाजूवाला का है आरोपी

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि बीकानेर जिले के खाजूवाला निवासी सुरेश स्वामी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी पर एसओजी ने दस हजार रुपए का इनाम रखा था। उसने ईओ-आरओ भर्ती परीक्षा में कालेर गैंग से मिलकर ब्लूटूथ के जरिए नकल की थी। उनका कहना है कि ईओ-आरओ भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग करने की शिकायत मिली थी।

पौरव ने सालासर से करवाया पर्चा हल

शिकायत की जांच और तकनीकी परिक्षण से सामने आया कि तुलसाराम कालेर और पौरव कालेर गैंग द्वारा परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करवाई गई थी।पौरव कालेर ने सालासर में बैठकर मोबाइल के जरिए कई अभ्यर्थियों को सवालों के जवाब बताए थे। इस पर एसओजी ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। इस मामले में अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार हो चुके मास्टरमाइंड

एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि इस मामले के मुख्य सूत्रधार और नकल गिरोह के माफिया तुलसाराम और पौरव कालेर को एसओजी पहले गिरफ्तार कर चुकी हैम दोनों ने लाखों रुपए लेकर ब्लूटूथ के जरिए पेपर हल करवाने का सौदा किया था।जिन अभ्यर्थियों से सौदा हुआ, उनके कान में बहुत छोटी ब्लूटूथ डिवाइस लगवा दी। इसके बाद मोबाइल से कॉल कर पेपर हल करवाया।



ताजा खबर