Bikaner : कोटगेट के बाद अब प्रशासन की नजर फड़ बाजार पर, दुकानों के आगे लगे लाल निशान - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, January 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : कोटगेट के बाद अब प्रशासन की नजर फड़ बाजार पर,...

Bikaner : कोटगेट के बाद अब प्रशासन की नजर फड़ बाजार पर, दुकानों के आगे लगे लाल निशान

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बीकानेर में जहां पहले कोटगेट से केईएम रोड तक आमजन की राहत के लिए यातायात व्यवस्था को सुधारा गया वहीं अब बीकानेर के फडबाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने अपनी मुहिम तेज कर दी है।

- Advertisement -Ads

प्रशासन द्वारा आज फड्बाजार में व्यापारियों द्वारा दुकानों के आगे किए हुए अतिक्रमण को लाल चिन्ह से चिन्हित किया गया इस प्रक्रिया के खिलाफ कुछ व्यापारियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए अपनी दुकानें बंद कर सड़क जाम कर दी। इस पूरे मामले में व्यापारियों का कहना है कि फडबाजार में व्यापारियों की दुकानों के आगे सीड़ी बनाने के लिए 2015 में प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त है उसके बावजूद भी अब उनकी दुकान के आगे कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर