HomeबीकानेरBikaner: वन वे ट्रैफिक और नो पार्किंग नियम के बाद अब यूं...

Bikaner: वन वे ट्रैफिक और नो पार्किंग नियम के बाद अब यूं होगा बीकानेर की सबसे बड़ी समस्या का समाधान.. मिलेगी जाम से सदा के लिए राहत

Ads

आपणी हथाई न्यूज़, बीकानेर की आम जनता को केईएम रोड़ पर वन वे टैफ्रिक और नो पार्किंग से काफी राहत मिली है। अब बीकाणा की पब्लिक को कोटगेट-केईएम रोड़ पर जाम से छूटकारा मिलने की एक और खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही सांखला फाटक के पास कोयला गली से मटका गली तक और कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग पर दो अंडर ब्रिज बनने वाले है। दो अंडर ब्रिज बनने से बीकानेर की सबसे बड़ी समस्या का निराकरण हो जाएगा। प्रशासन को अंडर ब्रिज ही सही समाधान लगा है, इसलिए रेलवे को पूरे प्रोजेक्ट की डिटेल रिपोर्ट भेज दी गई है। रेलवे को निजी फर्म से सर्वे करवाकर डीपीआर भी बनवाकर भेज दी गई है। नया बनने वाला आरयूबी करीब 145 मीटर लंबा होगा।
मनोज रतन व्यास

Ads

ताजा खबर