HomeबीकानेरBikaner: शौर्य पदक धारकों को भूमि आवंटित

Bikaner: शौर्य पदक धारकों को भूमि आवंटित

आपणी हथाई न्यूज़, उपनिवेशन आयुक्त एवं संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बुधवार को राजस्थान के 9 पात्र शौर्य पदक धारकों को पात्रता के अनुसार भूमि आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया।
उन्होंने इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के द्वितीय चरण में 211.10 बीघा कमाण्ड एवं 11 बीघा अनकमाण्ड सहित कुल 222.10 बीघा भूमि का आवंटन किया गया।
आवंटन कार्यवाही में अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन रामरतन सौंकरिया, उपायुक्त उपनिवेशन कन्हैयालाल सोनगरा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल दिलीपसिंह शेखावत, तहसीलदार शिवशंकर सिंह यादव एवं शौर्यपदक धारक एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।



ताजा खबर