HomeबीकानेरBikaner: सुबह-सुबह बाल वाहिनी टैक्सी हुई दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर सहित टैक्सी में सवार...

Bikaner: सुबह-सुबह बाल वाहिनी टैक्सी हुई दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर सहित टैक्सी में सवार बच्चे हुए घायल

आपणी हथाई न्यूज़,आज सुबह एक बाल वाहिनी टैक्सी के पलटने से उसमें सवार बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए। दुर्घटना में घायल टैक्सी ड्राइवर और बच्चों का इलाज पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में किया गया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे सेठ तोलाराम बाफना स्कूल की बाल वाहिनी टैक्सी बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी तभी स्कूल के पास ही मोड पर अचानक सामने से जानवर आने और जानवर को बचाने के चक्कर में टैक्सी पलट गई इस दुर्घटना में मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी टैक्सी ड्राइवर सहित 4 बच्चे घायल हुए हैं।



ताजा खबर