Bikaner: महिला की बहादुरी के चलते झपटमार मोबाइल चोरो को स्थानीय लोगों ने दबोचा - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeक्राइमBikaner: महिला की बहादुरी के चलते झपटमार मोबाइल चोरो को स्थानीय...

Bikaner: महिला की बहादुरी के चलते झपटमार मोबाइल चोरो को स्थानीय लोगों ने दबोचा

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में लगातार
झपटमार चेन स्नेचिंग और मोबाइल छिनने की घटनाओं को अंजाम देकर रफू चक्कर हो रहे हैं। इन सब घटनाओं के बीच नया
शहर थाना क्षेत्र में जस्सूसर गेट के बाहर झपटमार जब एक महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो रहे थे तभी जल्दबाजी में भागने के चक्कर और महिला की सूझबूझ के चलते झपटमार बीच सड़क पर गिर गए ।

- Advertisement -Ads

जानकारी के अनुसार रजनी हॉस्पिटल के पास रहने वाली मंजू सारस्वत रांकावत भवन के पास से जा रही थी तभी उनके हाथ से मोबाइल छीनकर दो युवक भाग रहे थे लेकिन महिला की हिम्मत के आगे दोनों आरोपी हड़बड़ी में गिर पड़े, जिसके बाद महिला ने शोर मचाया जिसके चलते इलाके के लोगों ने आरोपियों को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर