Bikaner : नगर निगम में बजट मीटिंग से पहले पार्षदों का हल्ला बोल, महापौर कक्ष के आगे बैठे धरने पर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, March 13, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : नगर निगम में बजट मीटिंग से पहले पार्षदों का हल्ला...

Bikaner : नगर निगम में बजट मीटिंग से पहले पार्षदों का हल्ला बोल, महापौर कक्ष के आगे बैठे धरने पर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर नगर निगम में सियासी गर्माहट लगातार जारी है। बजट मीटिंग से पहले बीकानेर नगर निगम में कॉन्ग्रेस वार्ड पार्षद महापौर द्वारा विकास कार्यों को लेकर भेदभाव का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम में महापौर के खिलाफ नारेबाजी कर कांग्रेस वार्ड पार्षद अपना विरोध जता रहे हैं।

- Advertisement -Ads

कांग्रेस के वार्ड पार्षदों का आरोप है कि महापौर सुशीला कंवर विकास कार्यों को लेकर लगातार भेदभाव कर रही है। पार्षदों का आरोप है कि हर वार्ड में 80 लाख रुपए के काम होने प्रस्तावित है लेकिन अभी तक महापौर वार्ड में विकास कार्य नहीं करवा रही वहीं दूसरी और अपने वार्ड और अपने चहेतों के वार्ड में भी विकास कार्य करवा रही है।

कांग्रेस के वार्ड पार्षदों ने निगम में महापौर के कक्ष के आगे धरना दे महापौर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। निगम में चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में वार्ड पार्षद अंजना खत्री, शिव शंकर बिस्सा, मनोज जनागल, प्रफुल्ल हटीला, आनंद सिंह सोढा, रमजान अली कच्छावा, जावेद परिहार और सुरेंद्र सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस वार्ड पार्षद धरने में शामिल रहे।

इस पूरे प्रकरण में दिलचस्प बात यह रही की जब कांग्रेस के वार्ड पार्षद महापौर कक्ष का घेराव कर महापौर के कमरे के आगे धरने पर बैठे उस वक्त महापौर निगम में मौजूद नहीं थी और महापौर कक्ष पर ताला लगा हुआ था।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर