Bikaner: धर्मयात्रा से पूर्व वेद व्यास का नया गीत "जाग उठे है सोए हिन्दू" कर रहा है सोशल मीडिया पर ट्रेंड,अतीत में भी मिले है व्यास के गीतों को कई मिलियन व्यूज - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, November 13, 2025
Homeधर्म-धाराBikaner: धर्मयात्रा से पूर्व वेद व्यास का नया गीत "जाग उठे है...

Bikaner: धर्मयात्रा से पूर्व वेद व्यास का नया गीत “जाग उठे है सोए हिन्दू” कर रहा है सोशल मीडिया पर ट्रेंड,अतीत में भी मिले है व्यास के गीतों को कई मिलियन व्यूज

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, कल बीकानेर में हिन्दू नववर्ष की सालाना धर्मयात्रा से पूर्व एक बार फिर से एक गीत “जाग उठे है सोए हिन्दू” सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब पर इस गीत को रवि गहलोत क्लिक्स नाम के यूट्यूब चैनल ने कल शाम ही अपलोड किया है। इस गीत को स्वरबद्ध किया है बीकानेर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने,वेद व्यास ने इससे पूर्व भी इसी कॉन्सेप्ट पर कई गीत गाए है। वेद व्यास ने इससे पूर्व “राजतिलक की करो तैयारी” गीत गाया था जिसे अब तक सोशल मीडिया पर 50 मिलियन व्यूज मिल चुके है। इसी प्रकार दो और गीत हर घर भगवा छाएगा और मैं हिन्दू जगाने आया हूँ भी अतीत में काफ़ी लोकप्रिय हुए थे। वेद व्यास के गीतों को भारत भर में भाजपा की रैलियों और सभाओं में डिमांड के साथ बजाया जाता है। सोशल मीडिया पर भी इंस्टाग्राम रील्स भी वेद व्यास के गीतों से अटी पड़ी है
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर