Bikaner: विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं मुख्यमंत्री दवा व जांच योजना के कंप्यूटर ऑपरेटर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner: विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं मुख्यमंत्री दवा...

Bikaner: विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं मुख्यमंत्री दवा व जांच योजना के कंप्यूटर ऑपरेटर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा व जांच योजना में कार्यरत मशीन विद मेन कंप्यूटर ऑपरेटर 1 फरवरी 2022 से अनिश्चितकाल के लिये शहीद स्मारक जयपुर धरने पर बैठे है। राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण योजना आज पूरे राजस्थान में शहरी डिस्पेंसरी, समस्त सीएचसीव समस्त पीएचसी पर चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है । मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना व जांच योजना तथा सरकार की दूसरी महत्वपूर्ण राजश्री योजना भी ठप हो गई है। राजकीय अस्पताल में होने वाली डिलीवरी जिसमें जेएसवाई का भुगतान भी बंद पड़ा है। प्रदेश संरक्षक घनश्याम पंचारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा व जांच योजना में राजस्थान सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में नियमितिकरण का वादा किया था। सरकार द्वारा वादा पूरा नहीं करने से मुख्यमंत्री निशुल्क दवा व जांच योजना में कार्यरत मशीन विद मेन कंप्यूटर ऑपरेटरो ने पूरी चिकित्सा व्यवस्था को ठप कर रखा है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर