Bikaner : बीकानेर शाक़द्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ के चुनाव 2 फरवरी को - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
HomeबीकानेरBikaner : बीकानेर शाक़द्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ के चुनाव 2 फरवरी को

Bikaner : बीकानेर शाक़द्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ के चुनाव 2 फरवरी को

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ का गठन व चुनाव करवाए जा रहे हैं। संघ सहायक समिति के सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि इस चुनाव हेतु निर्वाचन अधिकारी मनोज सुथार, चुनाव सहायक सदस्य के रूप में जुगलकिशोर सेवग, मनोज शर्मा एवं विवेक शर्मा को तय किया गया है। चुनाव अधिकारी मनोज सुथार ने बताया कि चुनाव में सहयोगी संस्थाओं की फाइनल सूची 22 जनवरी को जारी कर दी गई थी। अध्यक्ष पद हेतु आवेदन करने की तिथि 23 जनवरी 2025 से 27 जनवरी 2025 शाम 5 बजे तक कर सकते हैं। जुगलकिशोर सेवग ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच 27 जनवरी 2025 को रात 9 बजे तक कर ली जाएगी साथ ही नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे तक है। चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 28 जनवरी 25 को शाम 8 बजे तक किया जाएगा। डाक वोट वितरण व जमा करने की तिथि 29 जनवरी से 1 फरवरी 2025 है। चुनाव से जुड़े विवेक शर्मा ने बताया कि मतगणना की तिथि 2 परूऊरवरी 2025 को दोपहर 3 बजे तय किया गया है। मतगणना के स्थल की सूचना जल्द ही दी जाएगी तथा सहायक समिति में गणेश शर्मा, जैनेंद्र शर्मा, एडवोकेट दिलीप सेवग, निलेश शर्मा और हेमंत सेवग रहेंगे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर