

आपणी हथाई न्यूज, रविवार की सुबह बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक के डूबने की जानकारी सामने आई है। एएसआई रामभरोसे मीणा से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दो दिन पहले करमीसर निवासी युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट नाल थाने में दर्ज करवाई गई थी।
जानकारी के अनुसार युवक कालूराम (36) पुत्र भैराराम जाति मेघवाल निवासी रामदेव मंदिर के पीछे करमीसर के रूप में हुई है। युवक का शव फूलनाथ तालाब से गोताखोर दिनेश शर्मा, राजा सेवक ,वरुण शर्मा, राहुल,वरुण के सहयोग से निकाला गया है। बरहाल युवक के शव को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया गया है,जहां अब पोस्टमार्टम होना बाकी बताया जा रहा है।


