Homeखटाखट स्टोरीदेश : बीकानेर मूल के आर के दम्माणी की कंपनी D-Mart के...

देश : बीकानेर मूल के आर के दम्माणी की कंपनी D-Mart के बीकानेर सहित 432 आउटलेट्स, महज 3 महीनों के रेवेन्यू 16 हजार करोड़ के पार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर मूल के भारत के शीर्ष  अरबपतियों में शुमार द्योगपति राधाकृष्ण दम्माणी की रिटेल चेन D-MART के अब बीकानेर में भी दो आउटलेट खुल चुके है। बीकानेर के सागर रोड़ पर और गंगाशहर रोड़ के पास स्थित शिव वैली में, इस बीच D-Mart की पेरेंट कम्पनी एवन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने घोषणा की है इस वक़्त कम्पनी के देश भर में कुल 432 आउटलेटस ऑपरेशनल है।

 

D-Mart का वित्तीय वर्ष 26 की दूसरी तिमाही (जुलाई -सितंबर ) का कुल रेवन्यू 16218 करोड़ रहा। पिछले वर्ष इसी अवधि में D-Mart का राजस्व 14050 हजार करोड़ रुपए था।

D-mart के जून 2025 तक देश भर में कुल 424 आउटलेटस थे। D- mart के 432 में से 431 आउटलेटस इस वक़्त ऑपरेशनल है सिर्फ नवी मुंबई, मुंबई का एक आउटलेट निर्माण कार्य चलने के कारण बंद है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर