Homeखटाखट स्टोरीBikaner : मंगलवार को बीकानेर आयेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,खाद्य मंत्री गोदारा ने...

Bikaner : मंगलवार को बीकानेर आयेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,खाद्य मंत्री गोदारा ने ली बैठक

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 16 दिसंबर की लूणकरणसर यात्रा के मद्देनजर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने रविवार को नापासर और रुणिया बड़ा बास में बैठक लेते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को भागीदारी निभाने का आह्वान किया। गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बीकानेर जिले और लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में अनेक सौगातें दी हैं। जिनसे आमजन को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। लूणकरणसर विधानसभा सहित जिले भर के नागरिक इसमें भागीदारी निभाएं और मुख्यमंत्री का अभिनंदन करें।CM Bhajanlal Visit Bikaner

 

 

उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को व्यापक रूप दिया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में अब तक करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नया इतिहास रचा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और आमजन मौजूद रहे। Sumit Godara



ताजा खबर