Bikaner : मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष व्यास ने की जनसुनवाई, पीबीएम अस्पताल को लेकर मोहन सिंह वेलफेयर सोसायटी.... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष व्यास ने की जनसुनवाई, पीबीएम अस्पताल को...

Bikaner : मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष व्यास ने की जनसुनवाई, पीबीएम अस्पताल को लेकर मोहन सिंह वेलफेयर सोसायटी….

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और पूर्व हाइकोर्ट जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास दो दिन की यात्रा पर बीकानेर आये हुए है। सोमवार सुबह व्यास ने जनसुनवाई की और मौके पर अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इसी संदर्भ में आज बीकानेर की मोहनसिंह वेलफेयर सोसाइटी ने आयोग अध्यक्ष व्यास को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से आयोग अध्यक्ष को बताया गया।

- Advertisement -Ads

 

मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने मौके पर जनसुनवाई में मौजूद पी बी एम अस्पताल के सुपरिडेंट परमिंदर सिरोही को 8 अप्रैल तक समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सोसायटी से जुड़े वेद व्यास और सोहन सिंह पड़िहार ने पीबीएम में व्याप्त समस्याओं पर आयोग अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास से विस्तृत चर्चा की।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर