Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : छीनाझपटी की 150 वारदातों को अंजाम दे चुके 2...

Bikaner Crime : छीनाझपटी की 150 वारदातों को अंजाम दे चुके 2 झपटमार हुए गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के शहर और कस्बों में आये दिन दिनदहाड़े छीनाझपटी और चोरी की वारदातें हो रही है कुछ मामलों में पुलिस को सफलता भी मिलती है तो कुछ मामलें में पुलिस के हाथ खाली भी रह जाते है। बरहाल इसी संदर्भ से जुड़े छीना झपटी और चोरी के मामलों में बीकानेर की गजनेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गजनेर पुलिस ने शेर राम उर्फ राहुल निवासी डेह हाल किशनायत ढाणी और श्रवणराम नायक निवासी किशनासर को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इनसे करीब मोबाइल चोरी और छीना झपटी की 150 वारदातों का खुलासा हुआ है।पुलिस लंबे समय से इन युवकों की पड़ताल कर रही थी। इन दोनों युवकों ने शहर के पीबीएम अस्पताल, के ई एम रोड़, रानी बाजार, गंगाशहर, सब्जी मंडी रोड़ सहित अन्य स्थानों पर मोबाइल छीने है।

 

 

 

वही रामदेवरा जा रहे जातरुओं के साथ भी चोरी और मोबाइल छीनने की वारदातें स्वीकार की है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



ताजा खबर