


आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक होटल संचालक पर जानलेवा हमले की जानकारी सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार नाल स्थित होटल श्री करणी संचालक नाल निवासी लालसिंह राजपूत ने किशन माली, राघव माली व अन्य 10-12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि नाल में उसकी होटल है रविवार की शाम एक कैम्पर व तीन बाइक पर आरोपी और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसके भाई गजेंद्र सिंह व मुनिराम को भी चोटें आई है। आरोपी उसके गल्ले से 4500 रुपये भी निकाल कर ले गए।


