Homeक्राइमBikaner Crime : फायरिंग कर फैलाई थी दहशत ! वायरल वीडियो के...

Bikaner Crime : फायरिंग कर फैलाई थी दहशत ! वायरल वीडियो के बाद हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ्तार

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर जिलें में पुलिस त्योहारी सीजन को देखते हुए अधिक सक्रिय नजर आ रही है । इस बीच जिले की नोखा पुलिस ने एक हत्या ,लूट और फिरौती जैसे संगीन मामलों के आरोपी हिस्ट्री शीटर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी पर नोखा के मुकाम गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने और आमजन के जीवन को संकट डालने वाले मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। पुलिस ने इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। जांच में सामने आया कि वीडियो 13 अक्टूबर को मुकाम का है। जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच करते हुए फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर मदन को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों को लेकर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार मदन के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में 19 प्रकरण दर्ज है।



ताजा खबर