Homeक्राइमBikaner Crime : गंगाशहर थाना क्षेत्र में देर रात गर्भवती महिला और...

Bikaner Crime : गंगाशहर थाना क्षेत्र में देर रात गर्भवती महिला और उसके परिजनों पर हुआ हमला ! ये वजह आ रही सामने

basic ad

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज,  सोमवार की देर रात बीकानेर की गंगा शहर थाना क्षेत्र के घडसीसर इलाके में हथियारों से लैस एक गैंग में एक घर पर धावा बोल दिया।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मानव भारती स्कूल के पास रहने वाले अरबाज पुत्र जलालुद्दीन ने गंगाशहर थाने में पहुंचकर सात आठ नाम व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एक रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया गया है कि वह सोमवार को मजदूरी कर घर लौट रहा था इस दौरान दो गाड़ियों में करीब 15 16 लोगों ने उसका पीछा किया और उसके घर तक पहुंच कर उसे पर हमला कर दिया।

 

परिवार ने दी रिपोर्ट में बताया है कि आरोपियों के हाथों में तलवारी थी और आरोपी आवेश खान के हाथ में पिस्तौल थी आरोपियों ने उसके घर का मुख्य गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया इस दौरान उन्होंने परिजनों और उसकी गर्भवती भाभी बहन और मां के साथ अभद्रता औरव्यवहार किया।

 

आरोपियों ने उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया पीड़ित अरबाज ने बताया कि उसने छत पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई ।पुलिस को दी रिपोर्ट में अरबाज में मोहित माली, विक्की पठान सहित कई अन्य पर पिछले 10-15 दिनों मे हुए हम लोग का भी जिक्र किया है ।

 

परिवादी अरबाज ने कहा कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। इस हमले का उद्देश्य उसके भाई सलमान खान से चल रही विवाद के चलते बदला लेना बताया गया है।



ताजा खबर