


आपणी हथाई क्राइम न्यूज, बीकानेर जिले की दंतौर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी के कब्जे से 6 पत्ते अवैध ट्रोमाडोल (Tramadol) टेबलेट्स बरामद की हैं। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
दंतौर थानाधिकारी महेश कुमार पुनि और उनकी टीम ने दंतौर से खाजूवाला रोड पर कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी मोहनलाल (पुत्र बेगाराम, निवासी माधोडिग्गी, खाजूवाला) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगे की जांच और अनुसंधान पूगल थानाधिकारी समरवीर सिंह पुनि को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से नशीली गोलियों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।


