

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में एक महिला से जान पहचान बढाकर और उसे शराब का आदि बनाकर और बाद में लाठियों से पीट-पीट कर हत्या करना का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के बेटे पवन कुमार निवासी बजरंग धोरा कच्ची बस्ती ने कोर्ट के जरिए रामलाल, रामी और धनसुख के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह घटना 1 अप्रैल 2025 की है, आरोपियों ने उसके घर पर आना-जाना शुरू कर दिया । आरोपियों ने उसकी मां संतोष देवी के साथ अपनापन जताना भी शुरू कर दिया। रामी उसकी माँ की बहन है और उसी का फायदा उठाते हुए रामी ने एमएम ग्राउंड के पास स्थित दुकान पर लाइट कनेक्शन करवाने का बोलकर 500 के खाली स्टांप पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवा लिया और मारपीट कर जेवरात पर नगदी लूट लिया।इसके बाद आरोपियों ने लाठीयोोंों से पीट-पीटकर उसकी मां की हत्या कर दी।बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दिया


