


आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर की सिटी कोतवाली पुलिस ने दाऊजी मंदिर रोड़ से स्कूटी चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27.08.25 को परिवादी गौतम शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा द्वारा रिपोर्ट दी गयी रिपोर्ट में बताया गया कि 24.05.25 को मेरे पिताजी की स्कूटी दाऊजी रोड से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है ।
थानाधिकारी कोतवाली जसवीर कुमार उनि के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। जिस पर टीम द्वारा मेहनत व लगन से कार्य करते हुए वाहन चोरी की घटनाओ का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पवन कुमार पुत्र किशनलाल जाति नाई उम्र 25 साल निवासी चौधरी रतन धर्मकांटा जस्सूसर गेट के बाहर बीकानेर को गिरफ्तार किया । आरोपी के पास से चोरी की 02 स्कूटी भी बरामद की हैं। आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। इस मामलें में हेड कॉन्स्टेबल सुखलाल कॉन्स्टेबल हंसराज की मुख्य भूमिका रही।


