HomeबीकानेरBikaner Crime : मुरलीधर में बन्द घर से लाखों का माल व...

Bikaner Crime : मुरलीधर में बन्द घर से लाखों का माल व नकदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर की नयाशहर थाना पुलिस ने 4 नवंबर को मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र के बन्द मकान में हुई चोरी पर कार्यवाही करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार 4 सितम्बर को पीड़ित आशीष बिश्नोई ने नयाशहर थाना पहुँचकर अपने बन्द घर का ताला तोड़कर 40 ग्राम सोने की चैन और एक लाख रुपये नकदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए और मोटू महाराज हर्ष के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी प्रदीप बिश्नोई उम्र 18 वर्ष निवासी जम्भेश्वर नगर गली नम्बर 4 को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस मामलें में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।



ताजा खबर