Homeक्राइमBikaner Crime : शुक्रवार को हुए जानलेवा हमले के बाद, अब हुई...

Bikaner Crime : शुक्रवार को हुए जानलेवा हमले के बाद, अब हुई युवक की मौत

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, जिलें के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 19 अक्टूबर शुक्रवार की सुबह हुए जानलेवा हमले का मामला अब हत्या में तब्दील हो चुका है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार जानलेवा हमले में घायल हुए संतोष कुमार की बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई,युवक की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़कर पुलिस राउंड अप कर पूछताछ कर रही है वही एक आरोपी हंसराज जाट फरार है।

 

क्या है पूरा मामला

मृतक के भाई केसरीचन्द पुत्र रामेश्वर नायक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 19 अक्टूबर की सुबह उसका छोटा भाई संतोष दुकान में बैठा था। तभी गांव का ही मघाराम पुत्र मोतीराम जाट अपनी लोडिंग पिकअप लेकर आया और उसके भाई संतोष को किसी काम का कहकर अपने साथ लेकर चला गया। रात 12.30 बजे के करीब हंसराज जाट ने उसे फोन करके कहा कि तुम्हारे भाई संतोष के चोट लग गई है और उसे अस्पताल लेकर जा रहे है।

अस्पताल पहुंचने पर संतोष ने अपने भाई को बताया कि आरोपी दुर्गाराम ,भंवरलाल,राजूराम,मघाराम,हंसराज जाट व अन्य 4-5 ने मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से पाइप सरियों से मारपीट की।



ताजा खबर