HomeबीकानेरBikaner: बीकानेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन बड़ी वारदातों का किया खुलासा

Bikaner: बीकानेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन बड़ी वारदातों का किया खुलासा

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज़,  बीकानेर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर तीन बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में बीकानेर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा  किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला से छीना-झपटी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी से 19,760 रुपये नकद, सोने की चेन, पेंडल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। वही कान गणेश मंदिर क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है इसी तरह मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है।पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर