Homeक्राइमBikaner Crime : शहर में बढ़ रहा चोरियों का सिलसिला, डागा चौक...

Bikaner Crime : शहर में बढ़ रहा चोरियों का सिलसिला, डागा चौक में पापड़ कारखाने में चोरी

आपणी हथाई न्यूज, शहर में इन दिनों चोरियों का सिलसिला बढ़ता नजर आ रहा है। दो दिन पहले शहर के कान गणेश मंदिर में हुई चोरी के मामलें में पुलिस ने कल दो आरोपियों को दबोचा तो वही नयाशहर थाना क्षेत्र में ही एक और चोरी की वारदात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार गंगाशहर,महावीर कॉलोनी निवासी अनिल पारख ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसमें बताया है कि डागा चौक महेश भवन वाली गली में उसका पापड़ का एक कारखाना है जो लंबे समय से बन्द है। अज्ञात चोर कारखाने में लगी पापड़ मशीन पर लगी मोटरें चुराकर ले गए। बरहाल पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच ASI हंसराज को सौंपी है।



ताजा खबर