Homeक्राइमBikaner Crime : रोशनी घर चौराहे पर कार की तलाशी, एमडी नशे...

Bikaner Crime : रोशनी घर चौराहे पर कार की तलाशी, एमडी नशे के साथ एक गिरफ्तार

Bikaner News आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें में नशा तस्करी और नशा करने वालों को बीकानेर पुलिस ऑपरेशन नीलकंठ अभियान चला रही है। एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा चलाये जा रहे इसी अभियान के तहत देर रात सदर थाना पुलिस ने थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में एक कार्रवाई कड़ते हुए नशे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पलाना निवासी कुम्भाराम जाट को फॉर्च्यूनर गाड़ी में तलाशी के दौरान एमडी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बरहाल पुलिस ने आरोपी से 7 ग्राम एमडी नशा बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और फॉर्च्यूनर को भी जब्त कर लिया है।



ताजा खबर