Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा निर्णायक वनडे आज, दो घण्टे पहले...

स्पोर्ट्स : भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा निर्णायक वनडे आज, दो घण्टे पहले होगा शुरू

basic ad

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है। अब तक यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला वनडे भारत ने 6 विकेट से जीता था तो दूसरे मुकाबले को मेजबानों ने 4 विकेट से अपने नाम कर शानदार वापसी की थी। आज जो टीम जीतेगी वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव है। दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ था, मगर लॉर्ड्स में खेले जाने वाला तीसरा वनडे 2 घंटे पहले यानि 3 बजकर 30 मिनिट पर शुरू हो जाएगा।

 

इंग्लैंड संभावित प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

भारत संभावित प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा



ताजा खबर