Homeक्राइमBikaner Crime : शहर के साथ गांव-कस्बे भी चोरों के निशाने पर,...

Bikaner Crime : शहर के साथ गांव-कस्बे भी चोरों के निशाने पर, फिर हुई मंदिर से चोरी

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर बीते महीनों से शहर के साथ गांव/कस्बों में भी चोरी का सिलसिला बढ़ता नजर आ रहा है। गांवों में हाल ही महीनों में हुई चोरियों का अब तक पर्दाफाश करने नाकामयाब रही है जिले की पुलिस। अब शुक्रवार को फिर एक मंदिर में चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार नोखा कस्बे के नागौर रोड पर स्थित साईं मंदिर से गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का चैनल गेट तोड़कर मंदिर के अंदर रखें 22 चांदी के छत्र ,एक चांदी का गड़िया और दान पेटी चोरी करके रफू चक्कर हो गए। शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे देखकर इसकी सूचना मंदिर के ट्रस्टियों को दी।

 

 



ताजा खबर