Homeक्राइमBikaner Crime : नींद में सो रही पत्नी पर तलवार से किया...

Bikaner Crime : नींद में सो रही पत्नी पर तलवार से किया हमला, मामला दर्ज

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के पांचू थाना क्षेत्र में सोमवार की रात घर में सो रही अपनी ही पत्नी पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार  स्वरूपसर ढाणी निवासी भंवरी देवी ने (37) पुलिस को डिये बयान में बताया कि सोमवार की रात वह घर में सो रही थी। उसका पति अनोपाराम मेघवाल शराब का आदि है और अक्सर झगड़ा करता है। पति ,ससुर और देवर आये दिन उससे झगड़ा करते है।

 

सोमवार की रात ढाई बजे उसका पति आया और उसने पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान लिये। बयान के आधार पर पांचू पुलिस ने पति,ससुर व देवर के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है।



ताजा खबर