


आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में म्यूल अकाउंट के अवैध व्यापार से जुड़े 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह लोगों को लालच देकर उनके बैंक खातों को किराए पर लेता है और उन्हें खातों के माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त रकम का लेनदेन करता है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने करी 15 दिनों तक गिरोह की गतिविधियों पर निगरानी रखी, पूरे सबूत जुटाने के बाद रविवार की रात एक मकान पर दबिश देकर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से लैपटॉप ,मोबाइल फोन, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज ,एटीएम कार्ड और सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं । फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल है।


